इटावा: मढ़ैय्या पछाँयगाँव में बारिश से धँसी सड़क, संपर्क मार्ग टूटने से आपातकाल सेवाओं (108 एम्बुलेंस, 112) से वंचित हुए ग्रामीण
Etawah, Etawah | Aug 7, 2026 इटावा में 2 दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद चम्बल क्षेत्र से सटे मढ़ैय्या पछाँयगाँव को जाने वाली पक्की सड़क जमीन में धँस गयी,और मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया, आलम यह है कि उक्त मार्ग से बाइक निकालना भी जोखिम भरा साबित हो रहा है, साथ ही गाँव तक 108 एम्बुलेंस व डायल 112 पुलिस की आपातकालीन सेवाएं भी पहुंचना सम्भव नहीं है।