जतारा: स्कूल जा रहीं 5 शिक्षिकाओं के टमटम को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक झांसी रेफर
सिमरा खुर्द जा रही पांच शिक्षिकाओं के टमटम (तीन पहिया वाहन) को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी पांच शिक्षिकाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में शिक्षिका प्रियंका त्रिपाठी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। हादसा सिमरा खुर्द के पास हुआ।