श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ के पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते तीन पदक, हरीश सियाग ने जीता स्वर्ण
श्रीडूंगरगढ़ के पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। भरतपुर के बृजनगर राउमावि प्रांगण में आयोजित 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के कुश्ती मुकाबलों में 17 वर्षीय बालक वर्ग के 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में भारती निकेतन के हरीश सियाग ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 50 किलोग्राम वर्ग में राजवीर कूकणा ने