वारिसलीगंज: ऑपरेशन मुस्कान का असर, 8 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, वारिसलीगंज थाना पुलिस ने खोजे मोबाइल
वारिसलीगंज थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने सभी मोबाइल धारकों को थाने बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस के अनुसार, यह अभियान एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर चलाया जा रहा है।