गुमला: गुमला में पिछड़ों के हक-अधिकार के लिए मशाल जुलूस, 6 अक्टूबर को झारखंड बंद का आह्वान
Gumla, Gumla | Oct 5, 2026 गुमला में पिछड़ा वर्ग के हक और अधिकार को लेकर केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति ने सोमवार की शाम मशाल जुलूस निकाला। समिति के बैनर तले निकला यह जुलूस पालकोट रोड से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए टावर चौक पहुंचा। हाथों में मशाल लिए बड़ी संख्या में लोगों ने “पिछड़ों को हक दो” और “ओबीसी एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए।