गुरारू: गुरारू में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार में दरार, बच्चों की सुरक्षा खतरे में
Guraru, Gaya | Sep 30, 2026 प्रखंड की रौना पंचायत के गरजू बिगहा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की हालत जर्जर हो गई है। केंद्र की दीवारों में बड़ी दरारें पड़ गई हैं और दीवारें कभी भी गिर सकती हैं। इससे यहां पढ़ने आने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं हुई तो बड़ी घटना हो सकती है।केंद्र में साफ-सफाई की भी व्यवस्था ठीक नही।