ललितपुर: चौकाबाग में पाइपलाइन खुदाई के बाद सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और मिट्टी के ढेर से निकलना हुआ मुश्किल, वीडियो आया सामने
शहर के चौकाबाग बड़ी नहर हाईवे रोड स्थित वार्ड नंबर-14 में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए की गई सड़क की खुदाई के बाद करीब 40 दिनों से मार्ग बदहाल पड़ा है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति ने स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।हालात इतने खराब हैं कि इस रास्ते से कोई भी आसानी से निकल नहीं पा रहा है। जिसका की वीडियो सामने आया है।