अनूपपुर: जमुना कॉलरी में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, गायक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमुना कॉलरी के कोऑपरेटिव बाजार में व्यापार संघ जमुना कॉलोनी के तत्वावधान में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। गायक कलाकार संदीप शिवहरे और सचिन तिवारी ने देर रात तक अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधे।