गायघाट: बहादुरपुर पोखर के पास मैठी-पिलखी मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर लुढ़का, चालक बाल-बाल बचा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पोखर के पास मैठी पिलखी मार्ग पर शनिवार दोपहर तीन बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पोखर के किनारे लुढ़क गया। इस घटना में एक दस साल का बालक आंशिक रूप से घायल हो गया। वहीं चालक बाल बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दस साल का एक बालक साइकिल से जा रहा था।