दुधि: माँ काली सेवा समिति दुद्धी की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रखर व्याहुत बने अध्यक्ष और विवेक अग्रहरि बने महामंत्री
दुद्धी नगर स्थित शक्तिपीठ माँ काली मंदिर परिसर में माँ काली सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजन कार्यक्रम को लेकर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक की अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार ने की। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।