डिंडौरी: कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया सम्मानित
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को शनिवार दोपहर 12:00 प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाॅल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और आसमान में गुब्बारे छोड़े ।