इस्लामपुर: इस्लामपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, परिजनों ने पीटकर छत से धकेलने का आरोप लगाया
इस्लामपुर नगर के गौरव नगर मोहल्ले में सोमवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक 21 वर्षीय युवक की गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर मारपीट कर मकान की छत से धकेलने का आरोप लगाया है। वहीं, युवती के परिजनों ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि युवक उनके किराये के मकान में छिपकर घुसा था और पकड़े जाने के दौरान छत