भोपाल में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की हिरासत की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश बताया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की आवाज को सुना जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी।
#RahulGandhi #Congress #Bhopal #ElectionCommission #PoliticalProtest