रॉबर्ट्सगंज: थाना अनपरा में पॉक्सो एक्ट के मामले में 4 माह में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सुनाई गई सजा, सीओ पिपरी ने दी जानकारी
एंकर — सोनभद्र में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी से पॉक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। खास बात यह है कि मुकदमा दर्ज होने के महज 10 दिन में पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था,मामला अनपरा थाना क्षेत्र का है। 23 मार्च 2026 को दो नाबालिग बच्चियों के साथ अनुचित स्पर्श का शिकार बनाया था।