गाज़ीपुर: गाजीपुर में पुलिस का शिकंजा, सड़क पर उतरी पूरी फोर्स, चौराहों से बॉर्डर तक पुलिस की नजर, संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
गाजीपुर में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया है। 28 सितंबर की देर रात तक जिलेभर में पुलिस और यातायात टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों,संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और बॉर्डर इलाकों में बैरियर...