काशी चक: खखरी गांव में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन, ध्वजारोहण और ध्वजा पूजन के साथ महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
काशीचक प्रखंड के खखरी गांव में दुर्गा पूजा से पहले के अवसर पर भव्य शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। इसे लेकर गुरुवार को दुर्गा पूजा समिति की ओर से विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण और ध्वजा पूजन किया गया। मंदिर परिसर में पुजारी पंडित कपिल देव पांडे, आचार्य राम गोपाल पांडे और सुधीर पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई।