सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लेकर आए।
आज एक ऐसी ही मेहनती बहन से संवाद हुआ, जिन्होंने बिहान एवं स्व-सहायता समूह से जुड़कर छोटी-छोटी बचत से अपनी यात्रा की शुरुआत की। समूह के माध्यम से आगे बढ़ते हुए उन्हें CIF से ₹60 हजार की आर्थिक सहायता मिली, जिससे उन्होंने अपने सिलाई के काम को मजबूत किया।
अपने हुनर, परिश्रम और सरकार द्वारा मिले सहयोग को अवसर में बदलते हुए आज वे सिलाई का कार्य कर लगभग ₹1.20 से ₹1.30 लाख की वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं।
यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं, बल्कि उस बदलाव की तस्वीर है जो महिला स्व-सहायता समूह, बिहान और लखपति दीदी जैसे प्रयासों के माध्यम से गांव-गांव में दिखाई दे रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार का संकल्प स्पष्ट है—हमारी माताएं-बहनें केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत भागीदार बनें।
ऐसी प्रेरक कहानियां विश्वास दिलाती हैं कि जब सरकारी योजनाओं का लाभ और व्यक्ति की मेहनत साथ आते हैं, तो आत्मनिर्भरता का सपना हकीकत बनता है।
#LakhpatiDidi #Bihan #SelfHelpGroup #NariShakti #AtmanirbharBharat MaheshKashyap Bastar