शिवहर: सुरगाही पंचायत बनी बाल विवाह मुक्त, जागरूकता बैठक में जताई प्रतिबद्धता
शिवहर के तरियानी प्रखंड की सुरगाही ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में हुई बैठक में मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकने की प्रतिबद्धता जताई। बिहार ग्राम विकास परिषद के समन्वयक ने इसकी सामाजिक और शैक्षणिक हानियों से अवगत कराया।