43 इंच तक बारिश और चारों तरफ पानी ही पानी! दक्षिण गुजरात के वलसाड, उमरगाम, नवसारी, सूरत और अहमदाबाद में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नवसारी में बाढ़ के बीच फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया। उधर उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों पर खतरा मंडरा रहा है। बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई हिस्सों में मानसून अब राहत से ज्यादा बाढ़ और संकट की वजह बन चुका है।
#GujaratFloods #MonsoonHavoc #BiharWeather #HeavyRainAlert #IndiaFloods
Follow @Thenewscanvasofficial for latest update