खरसिया: रायगढ़ में ट्रेलर का डाला चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 300 CCTV फुटेज खंगालकर 10 दिन में 3 आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर डाला चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब 300 CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और बिलासपुर से चोरी गया डाला व इंजन बरामद किया। वारदात में इस्तेमाल कार और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।