हलसी: हलसी प्रखंड के मतासी गांव महादलित टोला में 43 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का बासगीत पर्चा
हलसी प्रखंड के मतासी गांव महादलित टोला में 43 भूमिहीन परिवारों को जमीन का बस गीत पर्चा दिया गया है. रविवार अपराह्न 2:30 बजे अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन इन भूमिहीनों को जमीन का बासगित पर्चा दिया गया है. अंचलाधिकारी ने बताया कि भूमिहीन परिवार को प्राथमिकता के आधार पर जमीन का पर्चा दिया जा रहा है.