रात के अंधेरे में कही खो गया झंझारपुर का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
झंझारपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण पिछले 6 वर्षों से चल रहा है। 2020 में इस कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ। अनुमानित लागत 417 करोड़ था जिसे बाद में बढ़ाकर 515 करोड़ किया गया।
22 एकड़ में बन रहा इस झंझारपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण 2023 में पूरा होना था जिसे बढ़ाकर 2024, फिर अगस्त 2025 और अब 2026 के अंत तक पूरा करने की तैयारी है।
फिर भी 2026 में इसका निर्माण पूरा होगा या नहीं ये तो आने वाला चुनाव ही बताएगा।
Bihar, India | Oct 1, 2026