बागपत: ग्राम जवाहरपुर मेवला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों को तिरंगे वितरित किए
Baghpat, Bagpat | Aug 13, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अस्मिता और गौरव का संदेश देता है। राष्ट्रध्वज का सम्मान और देश सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से देश को आगे ले जाने में योगदान देने का आह्वान किया।