जांजगीर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने मनका दाई मंदिर परिसर एवं खोखरा बाजार में किया श्रमदान
जांजगीर-चांपा जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत आज “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य।