जसवंतनगर: ग्राम महलई में फांसी के फंदे पर लटकती मिली 70 वर्षीय वृद्ध महिला, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
महलई में उस समय सनसनी फैल गई, जब 70 वर्षीय लज्जावती का शव घर की छत पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बेटी ने अपनी तीनों भाभियों पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है, जबकि बड़े बेटे अजय कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी जाँच में जुटे.