पिथौरागढ़ में 807वें दिन भी जारी रहा पौधारोपण अभियान
उत्तराखंड क्रांति दल के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान आज 807वें दिन भी डीडीहाट के नारायण स्वामी आश्रम में धरातल पर उतरा। स्वर्गीय तारा दत्त गुरुरानी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।