नाथनगर: नरगाकोठी विद्यालय के भैया-बहनों ने निकाली भव्य तिरंगा पदयात्रा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी चंपानगर के सैनिक भैया-बहनों एवं एनसीसी 84/4 ट्रूप्स के कैडेटों ने भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली। पदयात्रा विश्वविद्यालय थाना के पास से शुरू होकर सराय तक पहुंची।