सौम्या द्विवेदी ने संस्कृत गीत प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया
आज रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के द्वारा चलाई जा रही संस्कृत प्रतिभा खोज की मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृत गीत प्रतियोगिता, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता—बाल वर्ग, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता—युवा वर्ग और श्लोक अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आजमगढ़ बलिया व मऊ जनपद के विजेता प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल mau की छात्रा सौम्या द्विवेदी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान कुशाल चक्रवाल और तीसरा स्थान शिवांश दूबे ने प्राप्त किया। जबकि संस्कृत सामान्य ज्ञान—युवा वर्ग में प्रथम स्थान आकांक्षा चौहान, द्वितीय स्थान प्रियंका चौहान और तृतीय स्थान नीतू कुमारी ने प्राप्त किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता—बाल वर्ग में प्रथम स्थान शुभकृत् शुक्ल, द्वितीय प्राची वर्मा और तृतीय स्नेहा कन्नौजिया ने प्राप्त किया। श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में नितेश उपाध्याय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की और मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात तबला वादक संगीतज्ञ श्री संतोष दुबे जी उपस्थित रहे। मंडल प्रतियोगिताओं का आयोजन अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया इस अवसर पर डॉ चंद्रकांत शुक्ला. डॉ. रामप्रताप मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, डॉ. मनकामेश्वर तिवारी, श्री बच्चू लाल, श्री राजेंद्र प्रसाद और सुश्री जया सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।