हनुमानगढ़: मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद, हनुमानगढ़ के प्रतिनिधि ने विकास कार्यों की जानकारी दी
राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को ‘पंचायती राज का जनप्रतिनिधि संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भू-अभिलेखागार भवन में आयोजित हुआ।