एक ही रात में उजड़ गया परिवार! सांप के डंसने से पिता-पुत्र की मौत
बांका से दर्दनाक खबर सामने आई है। धोरैया थाना क्षेत्र के चलना पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में जहरीले सांप के डंसने से पिता और उसके दो वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, करीब 25 वर्षीय सरफराज अंसारी अपने दो वर्षीय बेटे सुफियान के साथ घर में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान दोनों को जहरीले सांप ने डंस लिया। सरफराज को इलाज के लिए धोरैया अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में बांका रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, शुक्रवार सुबह परिजनों ने जब मासूम सुफियान को जगाने का प्रयास किया तो वह मृत मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Banka Update पर देखिए बांका जिले की स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरें।
Banka News, Banka Latest News, Banka News Today, Dhoreya News, Dhoreya News Today, Dhoreya Banka, Islamapur News, Chalna Panchayat News, Banka Snake Bite, Snake Bite News Bihar, सर्पदंश से मौत, बांका सर्पदंश, बांका में सांप ने डंस
Amarpur, Banka | Sep 18, 2026