दुधि: करहिया गांव में बाल्टी के वार से पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या की धारा में भेजा गया जेल
म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव में शनिवार को खाना बना रही पत्नी पर पति ने घर में रखी बाल्टी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। करहिया गांव निवासी संतलाल पुत्र स्व. मेहीलाल गोड़ का शनिवार को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी 30वर्षीय पानमति से विवाद हो गया।