सासनी: भाकियू टिकैत द्वारा गोहाना चौकी से तहसील तक निकाली गई ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति के नाम SDM को दिया ज्ञापन
Sasni, Hathras | Aug 13, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गोहाना चौकी से भूतपुरा नगला ताल अजरोई भोजगढ़ी से होते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों द्वारा शहीदों के सम्मान में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों की व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव को एक ज्ञापन दिया।