हलसी: हलसी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, विकास का दिया भरोसा
शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह लखीसराय दौरे के अंतिम दिन हलसी पहुंचे.जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पूर्वाह्न 11:30 बजे कैंदी पंचायत भवन में जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया.इसके बाद हलसी, मोहद्दीनगर व सेठना में भी जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.