बथनाहा: बथनाहा में ऑटो की ठोकर से युवक गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर
बथनाहा थाना क्षेत्र में ऑटो की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान खजुरिया निवासी सुमन ठाकुर के रूप में हुई है।