सेपउ: कमरे की पट्टियां टूटकर गिरीं, मलबे में दबे 2 सगे भाई, अंदर मौजूद बकरी और कुत्ते की हुई मौत
Sepau, Dholpur | Aug 15, 2026 बसई नवाब कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के पास ऊंची का अड्डा पर शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पक्के कमरे की पट्टियां अचानक टूटकर नीचे गिर गईं। हादसे के समय कमरे में सो रहे दो सगे भाई मलबे में दब गए। वहीं पट्टियों के नीचे दबने से कमरे में बंधी बकरी और मौजूद कुत्ते की भी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्राम