जींद: नाडा कॉलोनी में निरीक्षण करने पहुंची सीएम फ्लाइंग,निर्माण सामग्री के भरे सैंपल,नप कार्यालय से लिया रिकॉर्ड #jansamasya
जींद शहर की नाडा कॉलोनी में निर्माणाधीन गलियों का कार्य पूरा होने से पहले ही टूटने के मामले में प्रशासन में संज्ञान लिया है। इसको लेकर सीएम फ्लाइंग आज मंगलवार को नाडा कॉलोनी में पहुंची और निर्माण सामग्री के सैंपल व नगर परिषद कार्यालय से रिकॉर्ड कब्ज में लेकर रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी।