काराकाट: काराकाट में बगैर अनुज्ञप्ति के मूर्ति की स्थापना नहीं की जाएगी
काराकाट थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और गांवों में दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच काराकाट पुलिस ने पूजा समितियों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बगैर अनुज्ञप्ति के मूर्ति की स्थापना नहीं की जाएगी। वहीं, बिना अनुमति तेज आवाज में साउंड बॉक्स या डीजे बजाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने दी जानकारी।