इटारसी: इटारसी के गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत, आरोपी की तलाश जारी
मंगलवार को इटारसी के व्यस्ततम गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सुबह करीब 11 बजे सामने आया है। दो हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बहने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक की पहचान बेलावाड़ा निवासी विक्रम मेहरा (29) के रूप में हुई है।