चक्रधरपुर: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज़, 13 अगस्त को एसडीओ करेंगी ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल प्रशासन की तैयारियां तेज हो गयी हैं। बुधवार को पोड़ाहाट स्टेडियम में अनुमंडल स्तरीय परेड की रिहर्सल किया गया। सुबह नौ बजे से ही एनसीसी कैडेट, बैंड दल तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी कदमताल, मार्चपास्ट, सलामी और बैंड की धुन पर तालमेल का अभ्यास कर रहे हैl