बावल में 17 वर्षीय समीर के लापता होने से नाराज खुरमपुर गांव के ग्रामीणों ने छोटूराम चौक पर जाम लगा दिया। समीर 10 अक्टूबर को घर से लापता हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जबकि कई बार उसकी लोकेशन दी जा चुकी है।
उनका कहना है कि समीर घर से अमित नाम के युवक की बाइक पर बैठकर गया था, लेकिन पुलिस ने उससे पूछताछ नहीं की। ग्रामीणों ने एसपी के मौके पर पहुंचकर उचित आश्वासन देने तक जाम खोलने से इनकार कर दिया।
Rewari, Rewari | Oct 13, 2026