किशनगंज: पिछले 7 माह से फरार 2000 रुपये के इनामी आरोपी को किया गया गिरफ्तार
केलवाड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में पिछले सात माह से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी गोलू कुशवाह को गिरफ्तार किया है। हथवारी निवासी राजेश ने 9 फरवरी को ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में अभिषेक कुशवाह, बंटी सहरिया और रामलखन किरार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं गोलू कुशवाह और राजेश उर्फ राकेश कालबेलिया फरार थे।