मढ़ौरा: इसरौली के पटेढ़ी जलाल में चार बुथों पर पैक्स चुनाव कड़ी निगरानी में शुरू हुआ
Marhaura, Saran | Sep 30, 2026 प्रखंड के इसरौली स्थित उत्क्रमीत मध्य विधालय पटेढ़ी जलाल के चार बुथों पर पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए प्रशासन के कड़ी निगरानी में चुनाव कराया जा रहा है। इस दौरान पुलिस निरीक्षक ध्रुव कुमार के निगरानी में उक्त मतदान केन्द्र पर सुबह सात बजे से मतदान कराया जा रहा था जबकि अन्य पुलिस अधिकारी भी सक्रिय रहे।