कुलपहाड़: युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
अजनर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर खमा-रावतपुरा तिगैला के पास बनी पुलिया से युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।