कोईलवर: कोईलवर में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोईलवर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई यात्रा कोईलवर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिये