भिंड: भिंड के कनावर में क्वारी नदी का पुल कृष्णा भदौरिया की रोज की दौड़ का हिस्सा था
Bhind, Bhind | Oct 1, 2026 भिंड के कनावर में क्वारी नदी का पुल कृष्णा भदौरिया के लिए रोज की दौड़ का हिस्सा था। वह सुबह इसी पुल तक दौड़ता था। सपना अफसर बनने का था। नेवी का टेस्ट पास कर चुका था और फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रविवार को गणपति विसर्जन के लिए इसी नदी में उतरा, लेकिन कुछ कदम आगे बढ़ते ही गहरे गड्ढे में डूब गया। उसे बचाने उतरे उसके दोस्त मदन सिंह भदौरिया और अभिजीत