शाहगंज: परासिन गांव के मोड़ पर एक महीने में खराब हुई विधायक द्वारा लगवाई स्ट्रीट लाइट, ग्रामीणों में नाराजगी
शाहगंज के बीबीगंज चौकी क्षेत्र के परासिन गांव के मोड़ पर विधायक रमेश सिंह की ओर से लगवाई गई बड़ी स्ट्रीट लाइट करीब एक महीने में ही खराब हो गई। लाइट बंद होने से रात के समय व्यस्त मोड़ पर अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।