सरैया: सरैया में मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना ने जलजमाव का जायजा लिया, सड़क ऊंची कर समस्या दूर करने का भरोसा दिया
मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना ने मौके पर पहुंचकर लिया जलजमाव का जायजा, सड़क ऊंची कर समस्या दूर करने का दिया भरोसा। सरैया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 में पंचायत भवन के समीप से रेगनी राय के घर तक नाला निर्माण के बावजूद जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे परेशान करीब 100 ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी पूजा कुमारी को