बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के एसडीएम ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश
बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने मंगलवार शाम 5 बजे अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता मौजूद रहे।