नानपारा: बाबागंज में शिक्षकों और नौनिहालों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उठाई आवाज़, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बाबागंज में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण तथा शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज इकाई ने आवाज़ बुलंद की है। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे तथा खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।