जलालाबाद: रामगंगा में बाढ़ का कहर, कई गांवों की आबादी में घुसा पानी, संपर्क मार्ग डूबे, मोटरबोट से पहुंचाई जा रही मदद
जलालाबाद। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद रामगंगा और बहगुल नदियों में उफान से तटीय गांवों में हालात बिगड़ने लगे हैं। ग्राम कसारी में बाढ़ का पानी आबादी में घुस गया है। संपर्क मार्गों पर तेज बहाव के कारण आवागमन प्रभावित है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई गांवों में पानी घरों तक पहुंचने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।